शनिवार, 5 सितम्बर 2026 |
Advertisement

संस्कार, संस्कृति और नैतिक शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : हिमाचल प्रदेश में संस्कार शिक्षा फाउंडेशन की नई पहल

N

Narayan Singh Jigyasu

5 hours ago 129 views
हिमाचल प्रदेश में संस्कार शिक्षा फाउंडेशन की नई पहल

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश। संस्कार शिक्षा फाउंडेशन, रायपुर (छत्तीसगढ़) के डायरेक्टर/फाउंडर धीरेंद्र कुमार शर्मा ने जिला कांगड़ा में संस्कार शिक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने फाउंडेशन की विभिन्न परियोजनाओं, उद्देश्यों एवं आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक के दौरान सभी संस्कार शिक्षिकाओं में उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। शिक्षिकाओं ने एक स्वर में संस्कार शिक्षा फाउंडेशन की परियोजनाओं की सराहना करते हुए बच्चों में संस्कार, संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित करने के इस अभियान में निरंतर अपनी सेवाएं देने की सहमति व्यक्त की।

संस्कार शिक्षा फाउंडेशन द्वारा चार राज्यों में संचालित कार्यों के विस्तार के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी अपनी संस्कार शिक्षा योजना का शुभारंभ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के अधिक से अधिक बच्चों तक संस्कार आधारित शिक्षा को पहुंचाना है।

सुरेश चौधरी स्टेट कोऑर्डिनेटर होंगे

इस अवसर पर स्टेट कोऑर्डिनेटर सुरेश चौधरी ने हिमाचल प्रदेश में इस महत्वपूर्ण परियोजना की जिम्मेदारी संभालने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शीघ्र ही वे संस्कार शिक्षा फाउंडेशन के स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं कंसल्टेंट के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ करेंगे।

अपने संबोधन में श्री चौधरी ने संस्कार शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि—

“संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण केवल शिक्षा से नहीं, बल्कि शिक्षक की निष्ठा, विचार और आचरण से होता है। हम सब मिलकर हिमाचल प्रदेश के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और संस्कारयुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

बैठक का वातावरण उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा। सभी शिक्षकों ने फाउंडेशन के इस अभियान को सफल बनाने तथा संस्कार शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

9
पेज 1 / 2