शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई : संस्कार शिक्षा फाउंडेशन: छत्तीसगढ़
Narayan Singh Jigyasu
रायपुर। संस्कार शिक्षा फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ स्टेट कार्यालय की ओर से समस्त संस्कार शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाइयां।
शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। आप सभी संस्कार शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का जो पुनीत कार्य कर रहे हैं, वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय और अनुकरणीय है।
संस्कार शिक्षा फाउंडेशन प्रबंधन आपके समर्पण, निष्ठा, मेहनत एवं सेवाभाव को हृदय से नमन करता है।
आपका प्रत्येक प्रयास आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर रहा है। ईश्वर से हमारी कामना है कि आप सभी निरंतर प्रगति करें, स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा अपने ज्ञान और संस्कारों से समाज को नई दिशा देते रहें।
आप हैं तो संस्कार हैं,
आप हैं तो संस्कृति है,
आप हैं तो बच्चों का उज्ज्वल भविष्य है।
शिक्षक दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं!
सादर — संस्कार शिक्षा फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ स्टेट कार्यालय।