रविवार, 11 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

नवरात्रि पर रायपुर पुलिस अलर्ट : आज से बाजारों, मंदिरों और गरबा पंडालों में सादे कपड़ों में तैनात रहेगी टीम

N

Narayan Singh Jigyasu

12 hours ago 59 views
आज से बाजारों, मंदिरों और गरबा पंडालों में सादे कपड़ों में तैनात रहेगी टीम

रायपुर। शारदीय नवरात्रि की धूम के बीच राजधानी में आज से पुलिस का त्योहारी सुरक्षा प्लान लागू हो गया है। मंदिरों, बाजारों और गरबा स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ में चोरी, लूट और उठाईगिरी रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर के प्रमुख बाजारों जयस्तंभ चौक, पंडरी, शास्त्री बाजार, मंदिरों महामाया, बंजारी माता मंदिर सहित सभी बड़े गरबा आयोजनों और चौराहों पर जवान सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे।

सुरक्षा प्लान के 4 बड़े पॉइंट

1. सादे कपड़ों में निगरानी: संदिग्धों पर नजर रखने के लिए क्राइम टीम और महिला पुलिसकर्मी भीड़ में ही रहेंगे, संदिग्ध गतिविधि दिखते ही एक्शन।

2. ट्रैफिक व्यवस्था: भीड़ वाले इलाकों में जाम रोकने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक बल, डायवर्जन प्लान तैयार।

3. टेक्निकल सर्विलांस: CCTV कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग, ड्रोन से भी गरबा स्थलों पर नजर रखी जाएगी।

4. रात में गश्त: गरबा देर रात तक चलने के कारण रात 12 बजे तक विशेष पेट्रोलिंग पार्टी सक्रिय रहेगी।

पुलिस ने अपील की है कि भीड़ में अपने पर्स, मोबाइल का विशेष ध्यान रखें और किसी संदिग्ध को देखते ही 112 पर सूचना दें।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

198
पेज 25 / 33