ब्रह्म ऋषि भूमिहार समाज ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव।
ABB News Live
4 months ago
50 views
20 Apr 2026
_रायपुर में भूमिहार ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।_
ब्रह्म ऋषि भूमिहार ब्राह्मण समाज, रायपुर के सदस्यों ने अपने परिवारों सहित इस पावन अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं धूप-दीप के साथ भगवान परशुराम की आरती और आराधना से हुआ। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें समाज के लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित जनों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शस्त्र और शास्त्र का संतुलन ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाज के अध्यक्ष श्री सुमन राज शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान परशुराम केवल एक युग के महान योद्धा ही नहीं, बल्कि सनातन चेतना के प्रतीक हैं, जिनके आदर्श आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं।