गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

गौवंश के लिए शेड-पानी-बिजली की होगी व्यवस्था : छत्तीसगढ़ में 40 नए गौधाम की स्थापना को मंजूरी

N

Narayan Singh Jigyasu

4 hours ago 20 views
छत्तीसगढ़ में 40 नए गौधाम की स्थापना को मंजूरी

रायपुर। पशुधन विकास विभाग ने गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के लिए गौधाम योजना के तहत प्रदेश में 40 नए गौधाम स्थापित करने की मंजूरी दी है। इस पहल के तहत गौवंश के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने के साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पशुधन विकास विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सरगुजा जिले के श्री विश्वनाथ गोविंद ग्राम पंचायत अंबिकापुर सहित बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, नारायणपुर और जशपुर जिलों में नए गौधाम की स्थापना को स्वीकृति दी गई है।

मंडी बोर्ड की राशि से होगा खर्च

आदेश में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग को निर्देश दिए गए हैं कि गौधाम की स्थापना पर होने वाला पूरा खर्च योजना के प्रावधानों के अनुसार राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, रायपुर से प्राप्त राशि से किया जाए।

गौधाम में जरूरी सुविधाएं अनिवार्य

विभाग ने निर्देश दिए हैं कि गौवंशीय पशुओं को गौधाम में विस्थापित करने से पहले सभी जरूरी अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। इनमें पर्याप्त पशु शेड, पानी, बिजली और फेंसिंग की व्यवस्था शामिल है। इसके साथ ही गौधाम में गौवंश की सुरक्षा और बेहतर देखभाल से जुड़ी जरूरी सुविधाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे नए गौधामों में पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने पर जोर दिया गया है।

साभार

Krishak Jagat

शेयर करें

संबंधित खबरें

182
पेज 8 / 31