गुरूवार, 5 नवम्बर 2026 |
Advertisement

छठ महापर्व का निमंत्रण देने पहुंचे आयोजन समिति के सदस्य, रामकृष्ण हॉस्पिटल के डायरेक्टर संदीप दवे ने सहर्ष किया स्वीकार

ABB News Live

5 hours ago 21 views
छठ महापर्व का निमंत्रण देने पहुंचे आयोजन समिति के सदस्य, रामकृष्ण हॉस्पिटल के डायरेक्टर संदीप दवे ने सहर्ष किया स्वीकार

रायपुर :- छठी मैया की महिमा और उनके प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रभाव अब जन-जन के हृदय में अपनी विशेष पहचान बना रहा है। इसी श्रद्धा और भक्ति की कड़ी में छठ महापर्व आयोजन समिति के सदस्य कल रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात हॉस्पिटल के डायरेक्टर माननीय श्री संदीप दवे जी से हुई।

उस समय संदीप दवे ऑपरेशन थिएटर (OT) में मरीज के ऑपरेशन में व्यस्त थे। जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि छठी मैया के भक्त उनसे मिलने और छठ महापर्व का पावन निमंत्रण देने पहुंचे हैं, वे अपने व्यस्ततम कार्य के बीच तुरंत बाहर आए और पूरे श्रद्धाभाव के साथ छठी मैया का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर संदीप दवे ने अत्यंत भावपूर्ण बात कही, जिसने उपस्थित सभी लोगों के हृदय को छू लिया। उन्होंने कहा कि "हम डॉक्टर दिन-रात मेहनत करते हैं, मरीजों को स्वस्थ करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन अंततः मरीजों को ठीक तो माता ही करती हैं।"

उनके इन शब्दों में चिकित्सा के प्रति समर्पण के साथ-साथ ईश्वर के प्रति गहरी आस्था और विनम्रता भी झलकती है।यह प्रसंग इस बात का सुंदर उदाहरण है कि इंसान अपने कर्म और सेवा से प्रयास करता है, लेकिन विश्वास और आस्था उसे ईश्वर की शक्ति से जोड़ते हैं।

छठी मैया का यह पावन महापर्व केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण, सेवा, विश्वास और सामाजिक एकता का महापर्व है। छठी मैया का आशीर्वाद इसी तरह समाज के हर वर्ग तक पहुंचता रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि बनी रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

296
पेज 4 / 50