गुरूवार, 3 सितम्बर 2026 |
Advertisement

रायपुर में झमाझम बारिश: कई इलाकों में हाई अलर्ट : दिन भर रुक रुक कर बरसते रहे बादल

N

Narayan Singh Jigyasu

3 days ago 35 views
दिन भर रुक रुक कर बरसते रहे बादल

रायपुर। पिछले 24 घंटों से रायपुर में लगातार बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर अत्यधिक जल जमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। लगातार रुक रुक कर बारिश होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कितनी बारिश हुई?

- रायपुर माना एयरपोर्ट मौसम केंद्र:

- सुबह 8:30 बजे तक - 15.8 mm

- शाम 5:30 बजे तक - 17.1 mm

- शहर के कई हिस्सों में कुल ∼32-33 mm के आसपास बारिश रिकॉर्ड की गई।

- तापमान में भारी गिरावट - अधिकतम 25.0°C (सामान्य से 5.5 डिग्री कम), न्यूनतम 23.0°C। Humidity 96-98% रही।

कहां-कहां बारिश हुई / जलभराव?

पिछले 24 घंटे में पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश हुई, सबसे ज्यादा असर:

- रायपुर: टाटीबंध, पचपेड़ी नाका, पॉश कॉलोनियों और मुख्य चौराहों पर जलभराव। नगर निगम के नालों की पोल खुल गई।

- पूरे प्रदेश में: शंकरगढ़ में 6 सेमी सबसे ज्यादा, ओडगी 4 सेमी, करतला 3 सेमी, छुरा, लटोरी, सूरजपुर, डोंगरगांव में 2-2 सेमी।

- IMD ने 31 Aug को बेहद भारी बारिश और 1 Sept को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बना Low Pressure System कारण है।

अगले 24 घंटे का अलर्ट

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव समेत 27 जिलों में Heavy Rain + गरज-चमक + 40 KM/h हवा का रेड/ऑरेंज अलर्ट दिया है.

शेयर करें

संबंधित खबरें

23
पेज 1 / 4