मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 |
Advertisement

CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ की गौमाता की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

ABB News Live

8 hours ago 85 views
CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ की गौमाता की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जशपुर। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ जशपुर स्थित कैम्प कार्यालय बगिया में विधि-विधान से गौमाता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौमाता को तिलक लगाकर पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला की स्मृति में मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है।

प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है पर्व

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के साथ सामूहिक सहयोग और एकजुटता का संदेश देती है। ऐसे पर्व हमें अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी कराते हैं।

गौरा-गौरी पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का लोकपर्व गौरा-गौरी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व प्रदेश की माटी की परंपराओं, ग्रामीण जीवन और लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी की कृपा से छत्तीसगढ़ के खेत-खलिहान धन-धान्य से भरे रहें, किसानों के जीवन में समृद्धि आए और प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहे। उन्होंने गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पूजन की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

306
पेज 7 / 51