मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 |
Advertisement

गोवर्धन पूजा पर आज प्रदेशभर में गौवंश की होगी पूजा-अर्चना, CM विष्णुदेव साय जशपुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे

ABB News Live

12 hours ago 86 views
गोवर्धन पूजा पर आज प्रदेशभर में गौवंश की होगी पूजा-अर्चना, CM विष्णुदेव साय जशपुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर में घरों और गौठानों में गाय-बैलों को सजाकर उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज जशपुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करने के साथ NIT रायपुर में आयोजित शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेशभर में सदियों पुरानी परंपरा निभाई जाएगी। घरों और ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाएगी। इसके बाद गौमाता को तिलक लगाकर फूल-मालाएं पहनाई जाएंगी और विशेष पकवान खिलाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है। इसे खेती-किसानी और पशुधन के प्रति आभार जताने का प्रतीक माना जाता है।

ग्रामीण अंचलों में किसान अपने गाय-बैलों और अन्य पशुधन की पूजा कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस पर्व को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और कृषि जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार बताया।

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने दौरे की शुरुआत जशपुर से करेंगे। वे कांसाबेल के पंगरो गांव पहुंचकर हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे और NIT रायपुर में आयोजित शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। यहां वे MACIEET का शिलान्यास करेंगे।

इस तरह आज गोवर्धन पूजा के पारंपरिक आयोजनों के साथ मुख्यमंत्री का जशपुर और रायपुर दौरा भी प्रदेश की प्रमुख गतिविधियों में शामिल रहेगा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

306
पेज 2 / 51