रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

उमस और गर्मी से मिली राहत : रायपुर में दोपहर बाद झमाझम बारिश का दौर जारी

N

Narayan Singh Jigyasu

1 month ago 353 views
रायपुर में दोपहर बाद झमाझम बारिश का दौर जारी

रायपुर । राजधानी रायपुर में गुरुवार दोपहर बाद से लगातार बारिश का दौर जारी है। सुबह से उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद काफी राहत मिली है। समाचार लिखे जाने तक शहर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश जारी है।

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं, तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और ह्यूमिडिटी 88% दर्ज की गई है। कल तक अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

कहाँ-कहाँ हुई बारिश

जानकारी के अनुसार टाटीबंध, भाठागांव, तेलीबांधा, शंकर नगर, पंडरी, माना, लालपुर और घड़ी चौक इलाके में दोपहर 2 बजे के बाद तेज बारिश हुई। वहीं अभनपुर, आरंग, तिल्दा-खरोरा में भी मध्यम से तेज बौछारें हुई हैं।

आगे क्या

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव सहित मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण 11-12 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

257
पेज 7 / 43