शुक्रवार, 4 सितम्बर 2026 |
Advertisement

रायपुर में स्थापित होगा भारत का पहला रेयर अर्थ मैग्नेट रीसाइक्लिंग प्लांट!

ABB News Live

1 month ago 92 views
रायपुर में स्थापित होगा भारत का पहला रेयर अर्थ मैग्नेट रीसाइक्लिंग प्लांट!

प्रेस विज्ञप्ति रायपुर में स्थापित होगा भारत का पहला रेयर अर्थ मैग्नेट रीसाइक्लिंग प्लांट रायपुर/जमशेदपुर। भारत को क्रिटिकल मिनरल्स एवं रेयर अर्थ तत्वों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर ने अर्थ इंडियन रिसोर्सेज लिमिटेड, रायपुर को नियोडिमियम-आयरन-बोरॉन (NdFeB) मैग्नेट स्क्रैप से उच्च शुद्धता वाले रेयर अर्थ ऑक्साइड की रिकवरी की स्वदेशी तकनीक हस्तांतरित की है। इस तकनीक के आधार पर रायपुर में भारत का पहला रेयर अर्थ मैग्नेट रीसाइक्लिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह ऊर्जा-कुशल एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीक रेयर अर्थ तत्वों की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने, आयात पर निर्भरता कम करने तथा आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन को मजबूती प्रदान करेगी। कंपनी के निदेशक योगेन्द्र नारंग ने कहा कि यह परियोजना भारत में रेयर अर्थ रीसाइक्लिंग उद्योग के विकास में मील का पत्थर साबित होगी तथा इलेक्ट्रिक वाहन, रक्षा, पवन ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों के लिए सुरक्षित एवं सतत आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

शेयर करें

जरूरी खबरें