शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

रायपुर: श्री बालाजी दिशा कॉलेज में ‘VISTA 2026’ : कॉर्पोरेट एलिगेंस – द कॉर्पोरेट वॉक’ का आयोजन

N

Narayan Singh Jigyasu

8 hours ago 80 views
कॉर्पोरेट एलिगेंस – द कॉर्पोरेट वॉक’ का आयोजन

रायपुर। श्री बालाजी दिशा कॉलेज, रायपुर के प्रबंधन विभाग की ओर से VISTA 2026 – The Management Fest के अंतर्गत 9 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय प्रबंधन उत्सव के दूसरे दिन ‘कॉर्पोरेट एलिगेंस – द कॉर्पोरेट वॉक’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कॉर्पोरेट जगत के अनुरूप व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, प्रभावी प्रस्तुतीकरण, व्यावसायिक शिष्टाचार एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पुष्प स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर GNIOT से आए विशेषज्ञों द्वारा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को प्रबंधन एवं कॉर्पोरेट जगत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। इसके पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

कॉर्पोरेट वॉक के प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम के द्वितीय एवं तृतीय चरण में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति, व्यक्तित्व, मंच संचालन क्षमता तथा व्यावसायिक शैली से उपस्थित अतिथियों एवं निर्णायकों को प्रभावित किया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ए. के. तिवारी, प्राचार्य, श्री बालाजी दिशा कॉलेज, प्रो. शर्ली रेक्स, सत्र वक्ता, प्रीति भगत, हेड, मार्केटिंग, GNIOT तथा अभिनय, हेड, C.G., GNIOT उपस्थित रहे।

निर्णायक मंडल में प्रो. परविंदर कौर, विभागाध्यक्ष, MATS स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी, MATS विश्वविद्यालय तथा डॉ. जया चंद्रा, सहायक प्राध्यापक, श्री बालाजी दिशा कॉलेज शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण, परिधान चयन, व्यक्तित्व एवं मंच पर प्रदर्शन के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ए. के. तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, प्रभावी संप्रेषण कौशल, सकारात्मक दृष्टिकोण और व्यावसायिक व्यवहार भी सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। VISTA 2026 के माध्यम से प्रबंधन विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उनमें व्यावसायिक दक्षताओं के संवर्धन की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ सिद्धांत बलिया एवं श्वेता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने रैंप वॉक किया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी संकाय के शिक्षक उपस्थित रहे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

204
पेज 16 / 34