सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विज्ञापन में संशोधन : मिलेगा आवेदन का नया मौका

N

Narayan Singh Jigyasu

12 hours ago 48 views
मिलेगा आवेदन का नया मौका

हाईकोर्ट के आदेश पर लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया शुद्धि पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन कर दिया है। अब ज्यादा दिव्यांग श्रेणियों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

हाईकोर्ट का आदेश बना आधार

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार यह संशोधन WPS No. 6783 of 2026 (मीनाक्षी मंगलेकर एवं अन्य बनाम छत्तीसगढ़ शासन) में 9 अक्टूबर 2026 को पारित निर्णय के अनुपालन में किया गया है। मूल विज्ञापन 7 अगस्त 2026 को व्यापमं की वेबसाइट पर जारी हुआ था।

किस विषय में क्या बदलाव हुआ?

समाज कल्याण विभाग की 11 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार:

- हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान: अब पूर्ण दृष्टिबाधिता (Blind) और सेरेब्रल पाल्सी को भी उपयुक्त श्रेणी में शामिल किया गया है।

- गणित: सेरेब्रल पाल्सी और कुष्ठ रोग से उपचारित (Leprosy Cured) श्रेणी जोड़ी गई।

- कृषि: सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी को शामिल किया गया।

अभ्यर्थियों को नया अवसर

इस संशोधन से पहले इन श्रेणियों के कारण कई दिव्यांग अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे थे। अब संचालनालय जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की नई तिथि घोषित करेगाl इसी प्रकार गणित विषय के शिक्षक पद के लिए सेरेब्रल पाल्सी एवं कुष्ठ रोग से उपचारित दिव्यांगता तथा कृषि विषय के शिक्षक पद के लिए सेरेब्रल पाल्सी को शामिल किया गया है।गणित इस विषय के शिक्षक पद के लिए सेरेब्रल पाल्सी एवं कुष्ठ रोग से उपचारित दिव्यांगता को शामिल किया गया है। कृषि विषय के शिक्षक पद के लिए सेरेब्रल पाल्सी को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों का वितरण चार प्रमुख समूहों—दृष्टिबाधिता (VI), श्रवण बाधिता (HI), अस्थिबाधिता (OI) एवं बहुदिव्यांगता (MD) के अनुसार श्रेणीवार निर्धारित किया गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संशोधित विज्ञापन के अनुसार ई-संवर्ग के 868 और टी-संवर्ग के 786 पदों (कुल 1654 पद) पर भर्ती की प्रक्रिया होगी। ई-संवर्ग (कुल 868 पद) हिंदी के 109, संस्कृत के 150, अंग्रेजी के 319, गणित के 135, सामाजिक विज्ञान के 150 और कृषि के 5 पद और टी-संवर्ग (कुल 786 पद) हिंदी के 141, संस्कृत के 150, अंग्रेजी के 185, गणित के 115, सामाजिक विज्ञान के 100 और कृषि के 95 पद शामिल हैं।

आवेदन की तिथि जल्द होगी घोषित

लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि इस संशोधन के दायरे में आने वाले नए दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा अलग से घोषित की जाएगी। शुद्धि पत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इसके अलावा 7 अगस्त 2026 को जारी विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें और कंडिकाएं यथावत रहेंगी।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

211
पेज 25 / 36