शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

रंगारंग प्रस्तुतियों ने मन मोहा : रायपुर: दिशा कॉलेज में शिक्षक दिवस एवं फ्रेशर्स पार्टी परम्परा  2026 का आयोजन

N

Narayan Singh Jigyasu

2 hours ago 22 views
रायपुर: दिशा कॉलेज में शिक्षक दिवस एवं फ्रेशर्स पार्टी परम्परा  2026 का आयोजन

रायपुर। दिशा कॉलेज की ओर से 03 october  को प्रतिष्ठा मैरिज पैलेस, जोरा में टीचर्स डे और फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ ए के तिवारी एवं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया ।

इस अवसर पर  मुख्य अतिथि रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि डिप्टी रजिस्ट्रार सनत कुमार वर्मा,  सीए नितिन पटेल , डायरेक्टर  बालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड कॉलेज  & दिशा एजुकेशन सोसाइटी  एवं  डॉ ए के तिवारी , प्राचार्य , दिशा कॉलेज एवं दिशा एजुकेशन रहे ।

समारोह में प्राचार्य डॉ तिवारी ने विद्यार्थियों को कॉलेज का आधार स्तंभ बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों में एक अलग ऊर्जा होती है जो उनके व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत जरूरी है। डॉ ए के श्रीवास्तव  ने कहा  कि ज्ञान और अनुभव जीवन की दो ऐसी शक्तियाँ हैं, जो व्यक्ति को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।ज्ञान हमें सही दिशा दिखाता है, जबकि अनुभव उस दिशा में सही कदम उठाना सिखाता है।

सनत कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को अभिप्रेरित करते हुए उन्हे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और साथ ही उन्होंने संघर्ष करते हुए आगे बढेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। नितिन पटेल  ने कहा कि जीवन में लक्ष्य स्पष्ट हो और समय का सही उपयोग हो, तो सफलता की राह स्वयं आसान होती जाती है। समय कभी किसी के लिए रुकता नहीं, इसलिए अपने हर पल को अपने लक्ष्य की दिशा में लगाना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयास और निरंतर मेहनत ही बड़े सपनों को साकार करते हैं। 

प्राचार्य द्वारा अतिथियों को श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद जूनियर्स का शानदार स्वागत करने और ढेर सारी मस्ती करने फ्रेशर्स पार्टी की शुरुआत संगीतमय वातावरण के साथ हुई कार्यक्रम में नवीन विद्यार्थियों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देसी टॉपर्स, रेट्रो ,रॉक थीम,  फ्री स्टाइल देसी गर्ल की प्रस्तुति सराहनीय रही। डांस फ्लोर पर सभी जूनियर्स के साथ सीनियर भी थिरकने लगे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

166
पेज 5 / 28