रविवार, 4 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

निर्माण कार्यों से श्रद्धालुओं की सुविधा प्रभावित होने की आशंका : रायपुर: छठ महापर्व को 40 दिन शेष, आयोजन समिति ने महादेव घाट का निरीक्षण किया

N

Narayan Singh Jigyasu

13 hours ago 63 views
रायपुर: छठ महापर्व को 40 दिन शेष, आयोजन समिति ने महादेव घाट का निरीक्षण किया

प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा

रायपुर। छठ महापर्व में करीब 40 दिन शेष हैं। तैयारियों के मद्देनजर छठ महापर्व पूजा आयोजन समिति, महादेव घाट के सदस्यों ने शनिवार को घाट का निरीक्षण किया।

समिति ने पाया कि क्षेत्र में नए पुल सहित मिट्टी की खुदाई, भराई और अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। इससे कई स्थानों पर गड्ढे और असमतल क्षेत्र हैं। समिति ने आशंका जताई कि निर्माण कार्य जारी रहने पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन व पूजा-अर्चना में परेशानी हो सकती है।

आयोजक प्रमुख राजेश सिंह ने बताया कि समिति विकास कार्यों का विरोध नहीं करती, लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए छठ पर्व के दौरान निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोकने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच, पंडाल और भंडारे के लिए वैकल्पिक स्थान भी चिन्हित किए जा रहे हैं। समिति ने निर्माण कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान कन्हैया सिंह, बृजेश सिंह, जयंत सिंह, रामकुमार सिंह, वेद नारायण सिंह, शेखर बांका, सत्येंद्र गौतम, सुनील कुमार सिंह और मनोज सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें

जरूरी खबरें