शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

छठ पूजा को लेकर समिति के सदस्यों की बैठक कल : रायपुर: छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर होगी चर्चा

N

Narayan Singh Jigyasu

5 hours ago 32 views
रायपुर: छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर होगी चर्चा

रायपुर। लोकआस्था, सूर्य उपासना, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक समरसता के महापर्व छठ पूजा के आयोजन को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट के सदस्यों की बैठक कल शनिवार 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बेबीलॉन टावर, वीआईपी रोड चौक, रायपुर में आयोजित की जाएगी। आयोजन प्रमुख राजेश सिंह ने बताया कि बैठक में महादेव घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर आने वाले हजारों छठव्रतियों, श्रद्धालुओं एवं सूर्य उपासकों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छठ पूजा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा वे शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

बैठक में प्रमुख व्यवस्थाओं पर होगी चर्चा

महादेव घाट पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल, यातायात प्रबंधन एवं आवागमन को सुगम बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। साफ-सफाई एवं स्वच्छता घाट परिसर, पूजा स्थलों, संपर्क मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के संबंध में चर्चा की जायगी। छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाएँ, पूजा के लिए आने वाले व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, सहायता केंद्र एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार किया जाएगा।

सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए घाट पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षित आवागमन, आपातकालीन सहायता तथा संबंधित प्रशासनिक विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की रूपरेखा बनाई जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

छठ महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकगीतों तथा पारंपरिक प्रस्तुतियों के आयोजन पर चर्चा की जाएगी।

आयोजन की रणनीति एवं कार्ययोजना

छठ पूजा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियाँ निर्धारित करने, सदस्यों के बीच कार्य विभाजन करने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

समिति का मानना है कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पारिवारिक मंगलकामना, सामाजिक एकता और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। इस महापर्व में बड़ी संख्या में माताएँ-बहनें कठिन व्रत रखकर अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासित व्यवस्था सुनिश्चित करना समिति की प्रमुख प्राथमिकता है। बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर महा भंडारे के साथ सामूहिक विचार-विमर्श के पश्चात आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे तथा छठ महापर्व को सफल बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

छठ महापर्व आयोजन समिति ने सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है तथा आवश्यक सुझाव देकर महापर्व को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।

ये रहेंगे मौजूद

बैठक मे रामकुमार राजावत, वेदनारायण, परमानंद सिंह, मनोज सिंह, अजय शर्मा, शेखर बांका, पंकज चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

190
पेज 8 / 32