शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

श्रद्धालु एवं समाजसेवी स्वेच्छा से दे रहे सहयोग राशि : रायपुर: छठ महापर्व की तैयारियाँ तेज

N

Narayan Singh Jigyasu

10 hours ago 57 views
रायपुर:  छठ महापर्व की तैयारियाँ तेज

रायपुर, 30 अक्टूबर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के आयोजन का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट, रायपुर के सदस्यों द्वारा आयोजन की तैयारियों को गति दी जा रही है। महापर्व को भव्य, व्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से समिति के सदस्य समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उनसे सहयोग राशि प्रदान करने की विनम्र अपील कर रहे हैं।

समिति के सदस्यों द्वारा घर-घर एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में जाकर लोगों से सहयोग का आग्रह किया जा रहा है। समाज के लोगों द्वारा जिस आत्मीयता, श्रद्धा और सम्मान के साथ इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। लोगों का यह सहयोग छठी मइया के प्रति उनकी अटूट आस्था, सामाजिक एकजुटता और सेवा-भावना को दर्शाता है।

इसी क्रम में डॉ. श्रीप्रकाश सिंह जी ने छठ महापर्व आयोजन समिति के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सेवा-भावना प्रकट करते हुए ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपये) की सहयोग राशि अर्पित की। उनका यह योगदान छठ महापर्व के प्रति गहरी आस्था और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण है।

दानदताओं का जताया आभार

समिति ने डॉ. श्रीप्रकाश सिंह सहित उन सभी श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है, जो इस पावन आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

समिति के सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, पवित्रता, अनुशासन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस महापर्व में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग महत्वपूर्ण है। सभी के सामूहिक प्रयासों से महादेव घाट पर छठ पूजा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न होगा।

इस अवसर पर छठी मइया एवं भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना की गई कि वे डॉ. श्रीप्रकाश सिंह के अस्पताल एवं व्यवसाय में निरंतर उन्नति प्रदान करें, उनके परिवार को सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली का आशीर्वाद दें तथा छठ महापर्व के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और उनके परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखें।

सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें

छठ महापर्व आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों से अपील की है कि वे इस पावन आयोजन में अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य के अनुसार सहभागी बनें और लोक आस्था के इस महापर्व को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

जय छठी मइया! जय दीनानाथ!

छठी मइया सबकी मनोकामनाएँ पूर्ण करें एवं सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि प्रदान करें।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

276
पेज 16 / 46