छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, कुरूद तक बड़ी रेललाइन का काम पूरा : रायपुर-कुरूद के बीच दौड़ेंगी दो मेमू ट्रेनें
N
Narayan Singh Jigyasu
4 hours ago
18 views
18 Oct 2026
रायपुर l रायपुर-कुरूद मेमू और सरायपुर-कुरूद मेमू चलेगी। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र की जानकारी दी।
रायपुर और कुरूद के बीच रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। रेल मंत्रालय ने रायपुर-कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेनें चलाने की अधिकृत घोषणा कर दी है। हालांकि इन ट्रेनों के संचालन की शुरुआत कब से होगी, इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है।
कौन सी ट्रेनें चलेंगी
रेल मंत्रालय के अनुसार गाड़ी रायपुर-कुरूद मेमू और गाड़ी सरायपुर-कुरूद मेमू का संचालन किया जाएगा। रेल सेवाओं की स्वीकृति से संबंधित पत्र की जानकारी रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी है। इस पत्र में रायपुर-रावघाट मेमू ट्रेन के संचालन का भी उल्लेख किया गया है।