रविवार, 18 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

किरण सिंह देव बन सकते हैं मंत्री : रायपुर: प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चा में OP का नाम।

N

Narayan Singh Jigyasu

1 hour ago 7 views
रायपुर: प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चा में OP का नाम।

रायपुर ll चर्चा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को मंत्री बनाया जा सकता है। वैसे किरण देव का दायित्व बदलने की सुगबुगाहट काफी दिनों से चल रही है। दुर्घटना में घायल होने के बाद उनकी जिम्मेदारी बदलने की चर्चा कुछ ज्यादा तेज हो गई है। पहले किरण देव की जगह केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का नाम चला। अब प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंत्री ओपी चौधरी का नाम भी सुर्ख़ियों में बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि ओपी चौधरी ने आईएएस की नौकरी छोड़कर 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी में प्रवेश किया था। वे 2018 में खरसिया विधानसभा से चुनाव लड़े, पर विधानसभा नहीं पहुँच सके। अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष बने तो ओपी चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया। फिर 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें रायगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया। वे चुनाव जीते। विष्णुदेव साय कैबिनेट में अभी वित्त,जीएसटी और आवास-पर्यावरण मंत्री हैं। ओपी चौधरी को बीजेपी में लाने वाले डॉ रमन सिंह हैं। ओपी चौधरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी कहा जाता है। ओपी चौधरी को भाजपा हाईकमान ने जेन जी को साधने के लिए बनी टीम में रखा है। ओपी चौधरी की पहचान युवाओं को मोटिवेट करने वाले के तौर पर भी है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

228
पेज 1 / 38