गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे : रायपुर : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश की चतुर्थ काउंसलिंग 16 अक्टूबर को

N

Narayan Singh Jigyasu

1 hour ago 8 views
रायपुर : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश की चतुर्थ काउंसलिंग 16 अक्टूबर को

रायपुर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात 228 रिक्त सीट के आधार पर प्रवेश की चतुर्थ ओपन काउंसलिंग (पहले आओं पहले पाओं) 16 अक्टूबर को सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर ब्लाक-5, तृतीय तल हॉल नम्बर-4 में होगी।

आदिवासी विकास विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में 60 प्रतिशत अंकों की अंकसूची, जाति, निवास, विशेष पिछड़ी जनजाति, नक्सल पीड़ित प्रमाण-पत्र तथा लागू होने पर अन्य आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। चयनित विद्यार्थियों को दो दिन के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण-पत्र और जिला चिकित्सा अधिकारी का स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट  का अवलोकन किया जा सकता है।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

221
पेज 2 / 37