मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी ऐश्वर्या की शिक्षा का सहारा : रायपुर : पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार

N

Narayan Singh Jigyasu

13 hours ago 61 views
रायपुर : पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार

श्रमिक परिवार की बेटी के खाते में पहुंचे 20 हजार रुपये, पिता की चिंता हुई कम और भविष्य की उम्मीदें हुईं मजबूत

रायपुर, 27 अक्टूबरl पत्थरों को तराशकर खूबसूरत मूर्तियों का आकार देने वाले एक पिता की सबसे बड़ी ख्वाहिश है कि उसकी बेटियां पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवारें। अपनी कला से दूसरों की आस्था और कल्पनाओं को साकार करने वाला यह पिता अब अपनी बेटियों के सपनों को भी नई उड़ान देना चाहता है। धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी निवासी मूर्तिकार मनोज कुमार गंगबेर की इसी उम्मीद को छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना ने नया संबल दिया है। योजना के तहत उनकी बेटी ऐश्वर्या को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने से परिवार में खुशी और आत्मविश्वास का नया संचार हुआ है।

बेटियां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने

श्री गंगबेर अपनी मेहनत और कलात्मक हुनर से पत्थरों को आकर्षक मूर्तियों में ढालते हैं। मूर्तिकारी ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। काम के ऑर्डर के अनुसार होने वाली आमदनी से घर की जरूरतें पूरी करने के साथ दो बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाना उनके लिए आसान नहीं था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देने का संकल्प लिया। उनकी इच्छा थी कि बेटियां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें और जीवन में आगे बढ़ें।

इसी दौरान श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक श्री गंगबेर को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की जानकारी मिली। उन्होंने बेटी ऐश्वर्या के लिए आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और पात्रता संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे ऐश्वर्या के बैंक खाते में अंतरित की गई।

पिता की मेहनत और शासन की योजना से बेटी के सपनों को मिला सहारा

बेटी के खाते में सहायता राशि पहुंचने से परिवार की आर्थिक चिंता कुछ कम हुई है। इस राशि से ऐश्वर्या की शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकेगी l

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

270
पेज 23 / 45