मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

छत्तीसगढ़ के देशी गोवंश ‘कोसली’ के संरक्षण और संवर्धन पर हुई चर्चा : रायपुर : राज्यपाल से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट

N

Narayan Singh Jigyasu

6 hours ago 25 views
रायपुर : राज्यपाल से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कार्य परिषद के सदस्यों ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों तथा गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

कार्य परिषद के सदस्यों ने राज्यपाल का ध्यान आकर्षित कराया कि देश के विभिन्न राज्यों में वहां के स्थानीय एवं देशी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के अपने विशिष्ट देशी गोवंश ‘कोसली’ के संरक्षण, संवर्धन और उसकी नस्ल की पहचान को बढ़ावा देने के लिए भी प्रभावी पहल किए जाने की आवश्यकता है।

राज्यपाल श्री डेका ने विषय को महत्वपूर्ण बताते हुए कोसली गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय गोवंश की नस्लों का संरक्षण हमारी जैव विविधता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालन परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

इस अवसर पर कार्य परिषद के सदस्य सुबोध राठी, डॉ. किरण बघेल, डॉ. भूभारती साहू और डॉ. रिपू सुदन राठौर उपस्थित थे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

171
पेज 12 / 29