शुक्रवार, 4 सितम्बर 2026 |
Advertisement

Black : संस्कार शिक्षकों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प।

ABB News Live

2 weeks ago 292 views
संस्कार शिक्षकों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प।

संस्कार शिक्षकों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प।

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्कार शिक्षा फाउंडेशन के रायपुर स्थित स्टेट कार्यालय में संस्कार शिक्षकों एवं संस्था के सदस्यों ने एक साथ ध्वनि मत से नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

संस्था के डायरेक्टर एवं फाउंडर डी.के. शर्मा तथा महासचिव अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 100 सप्ताह के नशा मुक्त भारत अभियान में संस्कार शिक्षा फाउंडेशन के सभी संस्कार शिक्षक सक्रिय सहभागिता करेंगे। संस्कार शिक्षक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे तथा विद्यालयों में बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाएंगे।

संस्था द्वारा संस्कार शिक्षण के माध्यम से सरकारी विद्यालयों, निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा आवश्यकता अनुसार गृह स्तर पर संस्कार, संस्कृति, शिष्टाचार, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति जैसे विषयों पर निःशुल्क लगभग 1 घंटे 20 मिनट की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे इस अभियान को स्थानीय सरपंचों, पंचायत प्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों द्वारा सराहना मिल रही है।

संस्कार शिक्षा फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में अच्छे संस्कारों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। संस्था के संस्कार शिक्षक लगातार गांव-गांव एवं जिले-जिले में पहुंचकर नशा मुक्ति का संदेश देंगे और लोगों को स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर संस्कार शिक्षा फाउंडेशन के संस्कार शिक्षक एवं कार्यालयीन सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि “नशे को ना, संस्कारों को हां” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

शेयर करें

जरूरी खबरें