शनिवार, 26 सितम्बर 2026 |
Advertisement

भावनाओं को अनुभव करने का अवसर मिला : संस्कार शिक्षकों ने लिया ‘हनुमान अंश’ धार्मिक फिल्म का आनंद

N

Narayan Singh Jigyasu

4 hours ago 14 views
संस्कार शिक्षकों ने लिया ‘हनुमान अंश’ धार्मिक फिल्म का आनंद

रायपुर। आज संस्कार शिक्षा फाउंडेशन की ओर से रायपुर के संस्कार शिक्षकों के लिए सिटी सेंटर, पंडरी में विशेष रूप से ‘हनुमान अंश’ धार्मिक फिल्म का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्कार शिक्षकों ने एक साथ फिल्म का आनंद लिया।

फिल्म के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धर्म, आस्था, संस्कार और श्री हनुमान के आदर्शों से जुड़ी प्रेरणादायक भावनाओं को अनुभव करने का अवसर मिला। शिक्षकों ने इस पहल को आपसी सहभागिता, सांस्कृतिक जुड़ाव और सकारात्मक मनोरंजन का सुंदर माध्यम बताया।

संस्कार शिक्षा फाउंडेशन का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ बच्चों और शिक्षकों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सेवा एवं संस्कारों से जोड़ना है। इसी क्रम में समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम में शामिल संस्कार शिक्षकों ने फाउंडेशन के इस प्रयास के लिए संस्कार शिक्षा फाउंडेशन, रायपुर के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की अपेक्षा जताई।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

126
पेज 9 / 21