सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

संस्कार शिक्षकों ने पुलिस कर्मचारियों को बांधा रक्षा सूत्र : संस्कार ने निभाया अपना सामाजिक दायित्व

ABB News Live

1 month ago 397 views
संस्कार ने निभाया अपना सामाजिक दायित्व

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर संस्कार शिक्षा फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ के संस्कार शिक्षकों ने अपने-अपने जिलों के स्थानीय थानों में पहुंचकर थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारियों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें मिठाई खिलाकर भाई-बहन के स्नेह एवं विश्वास के रिश्ते को मजबूत किया।

इस अवसर पर संस्कार शिक्षकों ने पुलिस कर्मचारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनकी निरंतर सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण के लिए आभार जताया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी संस्कार शिक्षकों द्वारा पुलिस कर्मचारियों को तिरंगा भेंट कर उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया था।

संस्कार में दी जाती है गरीब बच्चों को शिक्षा

फाउंडेशन द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को निःशुल्क संस्कार शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत बच्चों को संस्कार, शिष्टाचार, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों की शिक्षा दी जाती है।

संस्कार शिक्षक शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा के विभिन्न कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इन सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यों की विभिन्न स्तरों पर सराहना की जा रही है।

संस्कार शिक्षा फाउंडेशन — शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा के क्षेत्र में सेवा के लिए निरंतर गतिशील।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

232
पेज 5 / 39