सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

रायपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

N

Narayan Singh Jigyasu

6 hours ago 31 views
शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय (Government Dental College) में 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी चिकित्सकों यानी UG (स्नातक) और PG (स्नातकोत्तर) के विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और तनावमुक्त जीवनशैली के महत्व को समझाना था।

इस कार्यक्रम के समन्वयक (Co-ordinator) डॉ. आर. के. दुबे रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विविध चुनौतियों, पढ़ाई व करियर के तनाव को दूर करने के उपायों और एक संतुलित जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. आर. के. दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में पढ़ाई और कार्य का दबाव अधिक रहता है, ऐसे में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं भी मानसिक रूप से स्वस्थ रहें और समाज में भी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में उपस्थित UG एवं PG विद्यार्थियों ने भी इस विषय पर अपनी उत्सुकता दिखाई और चर्चा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को दैनिक जीवन में योग, ध्यान और संवाद (Communication) जैसी अच्छी आदतों को शामिल करने की सलाह दी।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

208
पेज 13 / 35