शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026 |
Advertisement

ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध : टेली मेडिसिन: डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की ओर एक सशक्त कदम

N

Narayan Singh Jigyasu

2 days ago 29 views
टेली मेडिसिन: डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की ओर एक सशक्त कदम

रायपुर। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा टेली मेडिसिन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के तहत मरीज अब विशेषज्ञ डॉक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फोन कॉल या मोबाइल ऐप्स के जरिए सलाह लेकर स्वास्थ्य का लाभ ले रहे हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रा की परेशानी और खर्च भी कम होगा। इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सशक्त हो रही है। टेली मेडिसिन कार्यक्रम हमारे डिजिटल इंडिया मिशन को स्वास्थ्य क्षेत्र में साकार करता है। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं में समानता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

छत्तीसगढ़ राज्य में आयुष विभाग द्वारा अप्रैल 2024 से कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत वर्तमान में 256 आयुष संस्थाओं में टेली मेडिसिन की सेवाएं संचालित की जा रही है, जिसे चरणबध्द तरीके से संपूर्ण आयुष संस्थाओं में विस्तारित किया जावेगा। 02 हब, 54 हब सह स्पोक, 200 हब सेंटर का चयन किया गया है। अब तक 8056 हितग्राहियों को टेली मेडिसिन के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

96
पेज 1 / 16