स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान : दुर्ग जिले में संस्कार शिक्षा फाउंडेशन की पहल को मिला प्रोत्साहन
N
Narayan Singh Jigyasu
2 hours ago
24 views
08 Sep 2026
दुर्ग। संस्कार शिक्षा फाउंडेशन की जिला कोऑर्डिनेटर पूजा भास्करण एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंजू मार्कंडेय ने दुर्ग जिले के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शुक्ला जी से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने संस्कार शिक्षा फाउंडेशन का स्मृति चिन्ह भेंट कर श्री शुक्ला को सम्मानित किया तथा फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, संस्कार शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
फाउंडेशन की योजनाओं और कार्यशैली से प्रभावित होकर श्री शुक्ला ने प्रबंधन के प्रयासों एवं निष्ठापूर्वक किए जा रहे कार्यों की सराहना की और संस्था के सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रयासों को शुभकामनाएं दीं।
संस्कार शिक्षा फाउंडेशन का संकल्प — शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति और चरित्र निर्माण।
जय हिंद | जय भारत