कई जिलों के बदले प्रभार : छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला
Narayan Singh Jigyasu
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसके तहत सरगुजा के अपर कलेक्टर सुनील नायक को जशपुर और राम सिंह ठाकुर को सूरजपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।
रायपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के वरिष्ठ अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी तबादला सूची के अनुसार सरगुजा संभाग और जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार व जिले बदले गए हैं। इसमें सरगुजा के अपर कलेक्टर सुनील नायक का स्थानांतरण कर उन्हें जशपुर का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि सरगुजा में पदस्थ अपर कलेक्टर राम सिंह ठाकुर को स्थानांतरित कर सूरजपुर जिले के अपर कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर देव सिंह उइके को मुंगेली जिले में संयुक्त कलेक्टर के पद पर भेजा गया है। वहीं सरगुजा में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर जेआर शतरंज को बेमेतरा स्थानांतरित किया गया है, जबकि डिप्टी कलेक्टर फागेश सिन्हा का तबादला बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए किया गया है। इसके साथ ही सुकमा में पदस्थ प्रताप विजय कुमार खेस को पदोन्नत/स्थानांतरित कर सरगुजा का नया अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।