शनिवार, 19 सितम्बर 2026 |
Advertisement

मशीन मैन्युफैक्चरिंग उद्योग में आयोजित हुआ समारोह : विश्वकर्मा पूजा पर डॉ. अभिषेक पल्लव का स्वागत

N

Narayan Singh Jigyasu

7 hours ago 36 views
विश्वकर्मा पूजा पर डॉ. अभिषेक पल्लव का  स्वागत

भूमिहार ब्राह्मण एवं भोजपुरी समाज के सदस्यों ने किया डॉ. अभिषेक पल्लव का अभिनंदन

रायपुर। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भनपुरी स्थित Machine Manufacturers International, बंजारी माता मंदिर के समीप, सुधीर राय के कारखाने में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व पुलिस अधीक्षक (SSP) एवं चिकित्सक डॉ. अभिषेक पल्लव का भूमिहार ब्राह्मण समाज एवं भोजपुरी समाज के सदस्यों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। डॉ. पल्लव मनोचिकित्सक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं और कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।

इस अवसर पर भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तिनाथ पांडे ने श्रीफल एवं शाल भेंट कर डॉ. अभिषेक पल्लव का स्वागत किया। वहीं, भूमिहार ब्राह्मण समाज के सचिव शेषनाथ तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य पप्पू मिश्रा, विवेक, राजेंद्र, हनुमान सिंह, कांति भाई सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

निर्माण के देवता हैं भगवान विश्वकर्मा : डॉ. पल्लव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का महान वास्तुकार और निर्माण का देवता माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रम, तकनीक, निर्माण और कर्म के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि इस दिन कारखानों, उद्योगों और कार्यस्थलों में मशीनों, औजारों, उपकरणों एवं कंप्यूटर आदि की पूजा की जाती है। लोग अपने कार्य में सहयोग देने वाले उपकरणों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए व्यवसाय में उन्नति, समृद्धि, सफलता और कार्यक्षेत्र की बाधाओं के दूर होने की कामना करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

95
पेज 10 / 16