बुधवार, 9 सितम्बर 2026 |
Advertisement

कक्षा 6वीं से 12वीं तक मिलेगी निःशुल्क शिक्षा : श्रमिक की बेटी अब रायपुर के कांगेर वैली स्कूल में करेगी पढ़ाई

N

Narayan Singh Jigyasu

1 day ago 19 views
श्रमिक की बेटी अब रायपुर के कांगेर वैली स्कूल में करेगी पढ़ाई

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना ने खोला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का रास्ता

रायपुर। मेहनत करने वाले श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख देने के लिए संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अब उनके भविष्य को नई दिशा दे रही है। इसी योजना के तहत महासमुन्द जिले के विकासखंड बागबाहरा के ग्राम फुलवारी निवासी पूनम कुमार यादव की बेटी प्रियांशी यादव का चयन राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित कांगेर वैली स्कूल में हुआ है। वह कक्षा 6वीं से 12वीं तक वहां निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करेगी।

बेटी के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। पूनम कुमार यादव ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी बेटी इतने प्रतिष्ठित और महंगे स्कूल में पढ़ाई कर सकेगी। उन्होंने कहा कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना उनके जैसे श्रमिक परिवारों के लिए उम्मीद और अवसर लेकर आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार श्रमिकों के साथ-साथ उनके बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए भी अवसर उपलब्ध करा रही है।

श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिकों के बच्चों को श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाकर गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

50
पेज 1 / 9