सोमवार, 14 सितम्बर 2026 |
Advertisement

फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का नया भक्ति गीत : छठी मैया’ रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया

N

Narayan Singh Jigyasu

1 day ago 42 views
छठी मैया’ रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का नया भक्ति गीत ‘छठी मैया’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया है। गाने में छठ महापर्व की आस्था, परंपरा और भावनाओं को बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। तमन्ना लाल साड़ी और सिंदूर में छठ व्रत करती नजर आती हैं, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा को कोसी भरने की रस्म निभाते हुए दिखाया गया है।

गाने को विशाल मिश्रा ने आवाज देने के साथ संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश की है। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने गाने की जमकर तारीफ की। कई दर्शकों ने इसे भावुक कर देने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला बताया। गीत के जरिए छठी मैया की आस्था को देश-दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश ने लोगों का दिल छू लिया है।

फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शेयर करें

जरूरी खबरें