गुरूवार, 3 सितम्बर 2026 |
Advertisement

नेपाल बाढ़ से 160 से अधिक लोगों की मौत : 300 से अधिक भारतीय नागरिक लापता; राहत कार्य जारी

N

Narayan Singh Jigyasu

1 week ago 22 views

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आए एक विनाशकारी फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पानी, कीचड़ और चट्टानों के इस सैलाब ने बस्तियों, सड़कों, पुलों और कई पावर प्रोजेक्ट्स को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे कम से कम 160 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है और सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल पुलिस ने देर बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 157 शव बरामद कर लिए हैं और अधिकारी जोखिम भरे इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लगातार प्रयास कर रहे हैं।

इस बीच, चीनी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस आपदा में चीन के भीतर भी तीन लोगों की जान गई है। खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है, वहीं नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि फ्लैश फ्लड के बाद लगभग 403 यात्री, जिनमें 341 विदेशी नागरिक शामिल हैं, अभी तक लापता हैं।

लापता होने वाले इन विदेशी नागरिकों में 300 भारतीय भी शामिल हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया, नीदरलैंड, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के नागरिक भी इस सूची में हैं। इस विकट परिस्थिति को देखते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने इस आपदा के बाद देशवासियों से एकजुट होने की अपील की है।

शेयर करें