गुरूवार, 3 सितम्बर 2026 |
Advertisement

भूकंप से सहमा नेपाल बोर्डर : अभी भी भीषण तबाही से जूझ रहा नेपाल, बाढ़ की तुलना में 1200 से ज्यादा मौतें हुईं

N

Narayan Singh Jigyasu

4 hours ago 2 views
अभी भी भीषण तबाही से जूझ रहा नेपाल, बाढ़ की तुलना में 1200 से ज्यादा मौतें हुईं

काठमांडू। हिमालयी क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेपाल सीमा के पास स्थित तिब्बत के एक शहर में गुरुवार को 5.0 तीव्रता का मध्यम श्रेणी का भूकंप दर्ज किया गया नेशनल सेंटर समयानुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई, जबकि इस भूकंप का केंद्र जमीन से 14 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

तिब्बत में 5.0 तीव्रता के भूकंप से सहमा नेपाल बॉर्डर, हालिया विनाशकारी बाढ़ से 1200 से ज्यादा मौतें

तिब्बत में 5.0 तीव्रता के भूकंप ने बढ़ाई चिंता। नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर हाल ही में आए भीषण फ्लैश फ्लड से 1200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

हिमालयी क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेपाल सीमा के पास स्थित तिब्बत के एक शहर में गुरुवार को 5.0 तीव्रता का मध्यम श्रेणी का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप दोपहर करीब 1:46 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया।

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई, जबकि इस भूकंप का केंद्र जमीन से 14 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

नेपाल में हालिया बाढ़ की तबाही के बाद आया भूंकप

यह भूकंपीय झटका ऐसे समय में आया है जब नेपाल देश पहले से ही एक भीषण प्राकृतिक त्रासदी से जूझ रहा है। कुछ ही दिन पहले नेपाल में हिमनद टूटने (Glacial Collapse) के कारण आए अचानक विनाशकारी फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें 1,200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस त्रासदी के जख्म अभी हरे ही थे कि तिब्बत सीमा के पास आए इस नए भूकंप ने स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों की चिंता और बढ़ा दी है।

शेयर करें