बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

यात्री कर रहे भारी परेशानियों का सामना : 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 घंटे डायवर्ट, यात्री परेशान

N

Narayan Singh Jigyasu

7 hours ago 71 views
18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 घंटे डायवर्ट, यात्री परेशान

रायपुर से 13 अक्टूबर को चली ट्रेन भोपाल 2 घंटे लेट, उसके बाद BPL-MTJ के बीच रूट बदला

रायपुर/भोपाल/कोटा, 14 अक्क्टूबरl

छत्तीसगढ़ की लाइफलाइन कही जाने वाली 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (कोरबा-अमृतसर) इन दिनों यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। 13 अक्टूबर को रायपुर से चली ट्रेन 14 अक्टूबर सुबह भोपाल 2 घंटे लेट पहुंची। भोपाल के बाद रेलवे ने ट्रेन को भोपाल और मथुरा जंक्शन (MTJ) के बीच डायवर्ट कर दिया।

ABB Live ग्राउंड रिपोर्ट

हमारे संवाददाता के अनुसार ट्रेन ने आधा घंटा पहले शमगढ़ (Shamgarh) स्टेशन क्रॉस किया है। इसका मतलब ट्रेन अब नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर-भरतपुर- मथुरा वाले लंबे रूट पर चल रही है।

यात्रियों का हाल

ट्रेन में सवार दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) जाने वाले सैकड़ों यात्री भारी परेशानी में हैं। नॉर्मल रूट विदिशा-बीना-झांसी-ग्वालियर-आगरा छोड़ने से खाने-पीने और पानी की किल्लत हो गई है। कई यात्रियों को दिल्ली में फ्लाइट और इंटरव्यू के लिए पहुंचना है। सभी आशंकित हैं कि ट्रेन मथुरा रात 8 बजे पहुंचेगी, निजामुद्दीन रात 11-12 बजे तक।

रेलवे का अलर्ट: NTES और RailYatri पर भी "Diverted Between BPL and MTJ" का अलर्ट शो हो रहा है।

शेयर करें

जरूरी खबरें