गुरूवार, 10 सितम्बर 2026 |
Advertisement

जानें कीमत और फीचर्स : Apple का 18 Pro, Pro Max और फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च,

N

Narayan Singh Jigyasu

2 hours ago 13 views
Apple का 18 Pro, Pro Max और फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च,

बिजनेस डेस्क। Apple का सालाना ‘Surprise and Shine’ इवेंट खत्म हो चुका है। इस बार कंपनी ने अपने प्रीमियम iPhone लाइनअप में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया। इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Apple का पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo रहा, जिसके साथ कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की है।

Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज में A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ, तेज वायरलेस चार्जिंग और नए कलर ऑप्शन जैसे कई अपग्रेड किए हैं। वहीं, iPhone Duo में 7.6 इंच की इनर डिस्प्ले, 5.4 इंच की आउटर डिस्प्ले, Apple Pencil USB-C सपोर्ट, मल्टीटास्किंग और Touch ID जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इवेंट में Apple Watch Series 12, Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी लॉन्च किए गए। नई Apple Watch में S11 चिप, बेहतर हेल्थ सेंसर और Readiness Score जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जबकि AirPods 5 में बेहतर Active Noise Cancellation और ऑटोमैटिक मोड स्विचिंग की सुविधा मिली है।

Apple ने iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत $1,199 और iPhone 18 Pro Max की कीमत $1,299 रखी है। दोनों मॉडल के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और 18 सितंबर से बिक्री शुरू होगी। वहीं, पहले फोल्डेबल iPhone iPhone Duo की शुरुआती कीमत $1,999 है और यह 23 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

शेयर करें