मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

गन्ने से बनने वाले एथेनॉल को टेंडर से बाहर रखा : बीपीसीएल ने मक्का आधारित एथेनॉल की कीमत घटाई

N

Narayan Singh Jigyasu

5 hours ago 24 views
बीपीसीएल ने मक्का आधारित एथेनॉल की कीमत घटाई

नई दिल्लीl सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण के लिए वर्ष 2026-27 की नवीनतम खरीद निविदा से गन्ने के रस, चीनी के सिरप और बी-हैवी शीरे से बनने वाले इथेनॉल को बाहर रखा है। सरकार का उद्देश्य देश में चीनी की घरेलू उपलब्धता को सुरक्षित रखते हुए पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के कार्यक्रम को जारी रखना है।भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने 16 अक्टूबर को यह निविदा जारी की। इसके तहत नवंबर से शुरू होने वाले आपूर्ति वर्ष के लिए लगभग 1,100 करोड़ लीटर इथेनॉल की खरीद हेतु बोलियां आमंत्रित की गई हैं। यह खरीद पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की आवश्यकता को पूरा करने के लिए की जाएगी।

मक्का आधारित एथेनॉल की खरीद कीमत में कटौती

बीपीसीएल ने मक्का से उत्पादित एथेनॉल के लिए प्रोत्साहन राशि में भी कटौती की है। इसकी खरीद कीमत 71.86 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 68.86 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। गन्ने के रस, चीनी सिरप और बी-हैवी शीरे से बनने वाले एथेनॉल को निविदा से बाहर रखने के फैसले का चीनी उद्योग पर असर पड़ सकता है। इस फैसले के पीछे घरेलू चीनी आपूर्ति को बनाए रखने का उद्देश्य बताया गया है। वहीं, मक्का आधारित एथेनॉल की कीमत घटने से इस क्षेत्र के उत्पादकों और आपूर्तिकर्ताओं की आय पर भी प्रभाव पड़ सकता है। आगामी आपूर्ति वर्ष में एथेनॉल खरीद की नीति और कीमतों में बदलाव पर चीनी मिलों, एथेनॉल उत्पादकों तथा किसानों की नजर रहेगी।

Courtesy

Chinimandi

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

104
पेज 10 / 18