सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

सर्वजन सनातन पार्टी के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष : CBI के पूर्व निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री

N

Narayan Singh Jigyasu

1 day ago 92 views
CBI के पूर्व निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री

काशी से किया ऐलान

एम. नागेश्वर राव ने कहा कि सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासन के क्षेत्र में करीब चार दशक के अनुभव के बाद उनका मानना है कि भारत का पुनर्निर्माण सिर्फ प्रशासनिक सुधारों तक सीमित नहीं रह सकता

काशी। सीबीआई के पूर्व निदेशक एम. नागेश्वर राव अब सक्रिया राजनीति के मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने काशी से अपने सार्वजनिक जीवन की नई शुरुआत की और सर्वजन सनातन पार्टी (SSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है।

श्री राव ने कहा कि सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासन के क्षेत्र में करीब चार दशक के अनुभव के बाद उनका मानना है कि भारत का पुनर्निर्माण सिर्फ प्रशासनिक सुधारों तक सीमित नहीं रह सकता। देश को आधुनिक विकास के साथ अपनी सभ्यतागत और सांस्कृतिक जड़ों से भी जुड़े रहना होगा।

उन्होंने कहा कि सनातन केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। इसमें सत्य, धर्म, कर्तव्य, करुणा, न्याय, आत्मसंयम, प्रकृति, परिवार, समाज और जनकल्याण जैसे मूल्य शामिल हैं।

सर्वजन सनातन पार्टी ने अपने विजन को चार प्रमुख स्तंभों- शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सभ्यतागत पुनर्संपर्क पर आधारित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में पार्टी भारतीय सभ्यता, इतिहास और ज्ञान परंपराओं को आधुनिक और वैश्विक स्तर की शिक्षा से जोड़ने की बात करती है।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

80
पेज 10 / 14