गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

जानें किस योजना के लिए कितनी राशि मिली : छत्तीसगढ़ में कृषि विकास के लिए ₹182 करोड़ मंजूर

N

Narayan Singh Jigyasu

38 minutes ago 1 views
छत्तीसगढ़ में कृषि विकास के लिए ₹182 करोड़ मंजूर

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषि उन्नति योजना के तहत जारी हुई राशि किसानों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए केंद्र सरकार ने 181.99 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। यह राशि राज्य में कृषि विकास से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषि उन्नति योजना के तहत जारी की गई है। इसमें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से 91.20 करोड़ रुपए और कृषि उन्नति योजना से 90.79 करोड़ रुपए शामिल हैं।

इस राशि का उपयोग राज्य में कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा। सरकार की ओर से उम्मीद जताई गई है कि राशि का प्रभावी और समयबद्ध इस्तेमाल करते हुए इसका लाभ किसानों तक पहुंचाया जाएगा।

दो प्रमुख योजनाओं से मिली राशि

छत्तीसगढ़ को जारी 181.99 करोड़ रुपए को दो प्रमुख योजनाओं के तहत बांटा गया है। इसका विवरण इस प्रकार है-

योजना जारी राशि

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना ₹91.20 करोड़

कृषि उन्नति योजना ₹90.79 करोड़

कुल ₹181.99 करोड़

इस राशि से कृषि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही राज्य में किसानों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन को भी गति मिलने की उम्मीद है।

साभार

Tractor Junction

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

95
पेज 1 / 16