शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

ब्राजील से होगा तुअर का आयात : महंगी दाल को काबू करने के लिए आयात शुल्क में कटौती की मांग

N

Narayan Singh Jigyasu

7 hours ago 22 views
महंगी दाल को काबू करने के लिए आयात शुल्क में कटौती की मांग

पिछले कुछ दिनों में दालों के दाम करीब 20 फीसदी बढ़ चुके हैं। दाल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कारोबारी संगठनों ने आयात शुल्क में कटौती करने की मांग की है।

मुंबई। सूखे के कारण फसल को नुकसान पहुंचने की आशंकाओं के चलते अरहर (तुअर) के दाम थोक मंड़ियों में 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों में दालों के दाम करीब 20 फीसदी बढ़ चुके हैं। दाल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कारोबारी संगठनों ने आयात शुल्क में कटौती करने की मांग की है। दूसरी तरफ देश में तुअर दाल की कमी न हो इसके लिए भारत ब्राजील से तुअर दाल का आयात शुरू करेगा।

ब्राजील से तुअर दाल का आयात

इंडिया पल्सेस एंड ग्रेन्स एसोसिएशन के चेयरमैन बिमल कोठारी के मुताबिक भारत तुअर दाल का बड़े पैमाने पर आयात जारी रखेगा। अब ब्राजील भी भारत के लिए तुअर का नया सप्लायर बनने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ब्राजील के किसानों और निर्यातकों को तुअर की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया था। वहां से अक्टूबर-नवंबर में तुअर की खेप भारत आनी शुरू हो सकती है। इस साल करीब 20,000 से 30,000 टन तुअर आने की उम्मीद है। हालांकि अगले साल यह मात्रा काफी बढ़ सकती है।

शेयर करें

जरूरी खबरें