शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

उत्तराखंड के जोशीमठ में हुई दुर्घटना : मेसर्स ट्रांसभारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

N

Narayan Singh Jigyasu

8 hours ago 22 views
मेसर्स ट्रांसभारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

नई दिल्ली l30 अक्टूबर को एक हेलीकॉप्टर, जिसका परिचालन मेसर्स ट्रांसभारत एविएशन प्रा. लि. द्वारा किया जा रहा था और जिसका पंजीयन वीटी-एचसीएक्स (टाइप एएस350बी3) था, एक हादसे का शिकार हुआ और चाय गांव (जोशीमठ) के पास जंगल के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हेलीकॉप्टर 13:14 बजे बद्रीनाथ हेलिपैड से उड़ान भरने के बाद सहस्त्रधारा हेलिपैड (देहरादून) जाने के अपने मार्ग पर था, जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त होने का मलबा मिल गया है और खोज व बचाव अभियान जारी है।

दुर्घटना की प्रारंभिक/नियामकीय जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की एक टीम देहरादून भेजी गई है।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

102
पेज 14 / 17