सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

शिवराज सिंह चौहान और चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार : मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात

N

Narayan Singh Jigyasu

7 hours ago 23 views
मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुंटूर जिले के बुर्रीपालेम गांव में आयोजित ऐतिहासिक समारोह में राज्य को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने देश की पहली 3D कंक्रीट प्रिंटिंग तकनीक से बनने वाली 177 पायलट आवास परियोजना की नींव रखी। जनसभा में उमड़े हजारों नागरिकों के जनसैलाब के समक्ष श्री चौहान ने कहा कि आज दिल्ली में प्रधानमंत्री l नरेंद्र मोदी और अमरावती में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की 'एक और एक ग्यारह' वाली जोड़ी राज्य को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए 360 डिग्री विकास कर रही है।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के ऐतिहासिक गांव बुर्रीपालेम (तेनाली मंडल) में रविवार को ग्रामीण विकास की दिशा में एक नया कीर्तिमान रचा गया। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण 2.0) के तहत 3 लाख पक्के मकानों की सौगात गरीबों को दी। इसके साथ ही 14 करोड़ रु. की लागत से तैयार होने वाली देश की पहली 3D कंक्रीट प्रिंटिंग हाउसिंग पायलट परियोजना की आधारशिला रखी गई। ​

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेमासानी, आंध्र प्रदेश के नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री नादेंडला मनोहर, आवास व सूचना मंत्री श्री कोलसु पार्थसारथी, पर्यटन मंत्री कंडुला दुर्गेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पीवीएन माधव, राज्यसभा सांसद भाष्यम रामकृष्ण, सांसद लिंगमनेनी रमेश, विधान परिषद सदस्य (MLC) अलापति राजेंद्र प्रसाद, हाउसिंग कॉरपोरेशन चेयरमैन बाथुला तातय्या बाबू सहित आंध्र प्रदेश एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी व हजारों की तादाद में ग्रामीण, किसान और मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

95
पेज 3 / 16