शुक्रवार, 4 सितम्बर 2026 |
Advertisement

शिक्षक हमारे समाज के मार्गदर्शक : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

N

Narayan Singh Jigyasu

43 minutes ago 5 views
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर  शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस (5 सितंबर) की पूर्व संध्या पर देश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा:

"शिक्षक हमारे समाज के मार्गदर्शक और हमारे राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं। अपने विवेक, ज्ञान और मूल्यों के माध्यम से वे पीढ़ी दर पीढ़ी विद्यार्थियों में विचारों का पोषण करते हैं और उन्हें उत्कृष्टता एवं नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं।"

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर अग्रसर है, ऐसे में जिम्मेदार, ज्ञानशील और दक्ष नागरिक बनाने में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षकों को सशक्त बनाने और शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा - "आइए, हम सब मिलकर एक ऐसा अनुकूल वातावरण बनाएं जहां शिक्षकों का सम्मान हो और विद्यार्थियों में रचनात्मकता, करुणा एवं नवाचार का संचार हो।"

कल 5 सितंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति 48 स्कूली शिक्षकों और 21 उच्च शिक्षा के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित करेंगी।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

12
पेज 1 / 2