सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement

रक्षा संवाददाताओं का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तेजपुर में संपन्न : रक्षा बलों तथा मीडिया के बीच आपसी समझ और मजबूत हुई

N

Narayan Singh Jigyasu

5 hours ago 25 views
रक्षा बलों तथा मीडिया के बीच आपसी समझ और मजबूत हुई

नई दिल्ली l 24 पत्रकारों के लिए आयोजित किये गए रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम का समापन तेजपुर में हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने थल सेना, नौसेना और वायु सेना से संबंधित प्रशिक्षण के विभिन्न चरण पूरे किए।

पत्रकारों को तीन सप्ताह के इस पाठ्यक्रम के दौरान थल सेना, नौसेना और वायु सेना की भूमिकाओं, क्षमताओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। विभिन्न जानकारी सत्रों, क्षेत्रीय दौरों और सैन्य कर्मियों के साथ बातचीत के माध्यम से प्रतिभागियों ने रक्षा बलों के कामकाज व रक्षा संबंधी समाचारों की रिपोर्टिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों को समझा।

इस संवाद से रक्षा बलों तथा मीडिया के बीच आपसी समझ और मजबूत हुई। साथ ही, यह बात भी उजागर हुई कि दोनों पक्ष जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके साथ ही सैन्य अभियानों की संवेदनशीलता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का भी पूरा ध्यान रखते हैं।

समापन समारोह की अध्यक्षता गजराज कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल नीरज शुक्ला ने की। इस अवसर पर रक्षा मंत्रालय के अपर महानिदेशक (मीडिया एवं संचार) विजय कुमार और जनसंपर्क निदेशालय के अधिकारी भी उपस्थित थे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

82
पेज 10 / 14