गुरूवार, 24 सितम्बर 2026 |
Advertisement

28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान : रविवार 27 सितंबर को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

N

Narayan Singh Jigyasu

2 hours ago 7 views
रविवार 27 सितंबर को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

रायपुर/नई दिल्ली। ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बैंक संघों के संयुक्त मंच (UFBU) द्वारा 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के कारण 26 और 27 सितंबर के वीकेंड की छुट्टी के साथ लगातार 5 दिन बैंक बंद होने की स्थिति बन रही थी।

इसी को देखते हुए वित्त मंत्रालय के निर्देश पर सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSB) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) रविवार, 27 सितंबर 2026 को सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दे दी है।

सरकार ने कहा है कि बैंक ग्राहकों का कल्याण और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने की अपील भी की है, साथ ही जरूरी बैंकिंग सेवाओं की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए ये विशेष कदम उठाया गया है।

आपके लिए क्या मतलब है?

अगर आपको 28 सितंबर से पहले कोई जरूरी काम है - जैसे कैश जमा, पासबुक प्रिंट, KYC, चेक क्लीयरेंस - तो आप रविवार 27 सितंबर को भी बैंक जाकर निपटा सकते हैं।

शेयर करें

जरूरी खबरें