शुक्रवार, 4 सितम्बर 2026 |
Advertisement

रक्षाबंधन के लिए जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि: : 28 अगस्त को दिनभर बांधी जा सकेगी राखी, पूर्णिमा तिथि सुबह 9:48 बजे तक

N

Narayan Singh Jigyasu

1 week ago 48 views

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और भरोसे का त्योहार है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी खुशहाली और लंबी उम्र की कामना करती है। रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू हो रही है और 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी।

ज्योतिष रितेश शास्त्री के अनुसार 28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। अलग-अलग शहरों में सूर्योदय के समय में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है, इसलिए राखी बांधने का शुरुआती समय भी शहर के अनुसार बदल सकता है।

रायपुर के लिए उपलब्ध पंचांग में सूर्योदय करीब 5:46 बजे बताया गया है। ऐसे में सूर्योदय के बाद से सुबह 9:48 बजे तक राखी बांधना सबसे शुभ समय माना जा सकता है।

शेयर करें

जरूरी खबरें