शुक्रवार, 4 सितम्बर 2026 |
Advertisement

धीरेंद्र कुमार शर्मा सम्मानित : संस्कार शिक्षा फाउंडेशन को ‘भारत सेवा पुरस्कार 2026’ से सम्मान।

ABB News Live

1 week ago 352 views
संस्कार शिक्षा फाउंडेशन को ‘भारत सेवा पुरस्कार 2026’ से सम्मान।

संस्कार शिक्षा फाउंडेशन को ‘भारत सेवा पुरस्कार 2026’ से सम्मान

नई दिल्ली। संस्कार शिक्षा फाउंडेशन के फाउंडर एवं डायरेक्टर धीरेंद्र कुमार शर्मा को समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय अवार्ड ‘भारत सेवा पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में जीवरण फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक आशुतोष सिंह तथा फाउंडर एवं निदेशक ई. आकाश साहू ने धीरेंद्र कुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह सम्मान संस्कार शिक्षा फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के प्रति एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। इस उपलब्धि से फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों, संस्कार शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह और गौरव का भाव है।

धीरेंद्र कुमार शर्मा ने इस सम्मान के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार संस्कार शिक्षा फाउंडेशन से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता और संस्कार शिक्षक के समर्पण को समर्पित है।

शेयर करें

जरूरी खबरें