सोमवार, 9 नवम्बर 2026 |
Advertisement

CM विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर, भुइयापानी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना; रायपुर और नवा रायपुर में आज सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे

ABB News Live

46 minutes ago 12 views
CM विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर, भुइयापानी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना; रायपुर और नवा रायपुर में आज सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर जशपुर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के भुइयापानी गांव पहुंचेंगे। यहां स्थित मंदिर में मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। मंदिर में दर्शन और पूजा के बाद मुख्यमंत्री वापस जशपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

गोवर्धन पूजा पर रायपुर में नहीं रहेगी स्थानीय छुट्टी

वहीं, गोवर्धन पूजा के अवसर पर सरकारी छुट्टी को लेकर भी एक अहम अपडेट सामने आया है। रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालय आज यानी 9 नवंबर को खुले रहेंगे। राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के लिए पहले घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। इसके तहत 9 नवंबर सोमवार को मिलने वाली स्थानीय छुट्टी अब 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के अवसर पर दी जाएगी।

सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना

इस बदलाव के बाद रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित सरकारी कार्यालयों में आज सामान्य कामकाज होगा। ऐसे में जिन लोगों को सरकारी दफ्तरों में जरूरी काम है, उन्हें आज कार्यालय खुलने के अनुसार अपनी योजना बनानी होगी। वहीं, स्थानीय अवकाश के लिए अब 20 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

48
पेज 5 / 8