गुरूवार, 3 सितम्बर 2026 |
Advertisement

छत्तीसगढ़: वैभव युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बने : बीजेपी में हुई प्रभारियों की नियुक्ति

N

Narayan Singh Jigyasu

2 days ago 24 views
बीजेपी में हुई प्रभारियों की नियुक्ति

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के विभिन्न मोर्चों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। कुल सात नेताओं को अलग-अलग मोर्चों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और मोर्चों को जमीनी स्तर पर और ज्यादा सक्रिय करने का संदेश दिया है।

पार्टी की ओर से जारी नियुक्तियों में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी वैभव बैस को सौंपी गई है। वहीं, महिला मोर्चा के प्रभारी सुभाष तिवारी होंगे। इसके अलावा किसान मोर्चा का प्रभार पुनम चंद्राकर को दिया गया है। बीजेपी ने अलग-अलग मोर्चों के लिए अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन के कामकाज में तेजी लाने की रणनीति अपनाई है। नए प्रभारियों के सामने संबंधित मोर्चों को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ एवं मंडल स्तर तक मजबूत करने की चुनौती होगी।

इन नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

पार्टी की नई नियुक्तियों में युवा, महिला और किसान मोर्चा समेत विभिन्न मोर्चों के लिए प्रभारियों की घोषणा की गई है। नई जिम्मेदारियों के साथ पार्टी ने नेताओं को अपने-अपने मोर्चों में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का दायित्व सौंपा है।

शेयर करें