रविवार, 8 नवम्बर 2026 |
Advertisement

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बदला बस्तर का इतिहास! जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचेंगे PM मोदी, वीर जवानों के बलिदान को करेंगे नमन

ABB News Live

1 hour ago 19 views
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बदला बस्तर का इतिहास! जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचेंगे PM मोदी, वीर जवानों के बलिदान को करेंगे नमन

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के बस्तर से इस बार दीपावली की एक बेहद खास तस्वीर सामने आने जा रही है। जिस बस्तर की पहचान कभी नक्सलवाद और हिंसा से होती थी, वहां अब विकास और खुशियों के बीच दीपावली का उत्सव मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दीपावली का पर्व बस्तर में देश के वीर जवानों के साथ मनाएंगे। नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में यह दीपावली कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने बस्तर दौरे की जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि दीपावली के पावन अवसर पर वह बस्तर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल तक जिस क्षेत्र में नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के बलिदान, त्याग, तपस्या और निस्वार्थ सेवा को नमन करने की बात भी कही है।

पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर बस्तर में तैयारियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में जवानों के बीच दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान जवानों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने के साथ ही देश की सुरक्षा में उनके योगदान और समर्पण को सम्मान दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नक्सल मुक्त बस्तर में प्रधानमंत्री का स्वागत किया है। उनका यह संदेश बस्तर में आए बदलाव और शांति की नई उम्मीद को दर्शाता है।

दरअसल, बस्तर लंबे समय तक नक्सलवाद की चुनौती से जूझता रहा है। यहां के कई इलाकों में हिंसा और भय का माहौल रहा, लेकिन अब क्षेत्र में शांति, विकास और नई संभावनाओं की तस्वीर सामने आ रही है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री का जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचना सुरक्षा बलों के मनोबल और बस्तर के बदलते माहौल के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

इस बार बस्तर की दीपावली सिर्फ रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि शांति, साहस और नए विश्वास का प्रतीक बनती नजर आ रही है। जवानों के त्याग को नमन और नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलते बस्तर की यह तस्वीर पूरे देश के लिए खास संदेश देने वाली है।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

46
पेज 5 / 8